Skip to main content

नेल्सन मंडेला


मई 2008 में अपने 90वें जन्मदिन पर नेल्सन मंडेला
मई 2008 में मंडेला

पद बहाल
10 मई 1994 – 14 जून 1999
सहायकथाबो म्वूयेलवा म्बेकी
एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क
पूर्वा धिकारीएफ डब्ल्यू डी क्लेर्क
उत्तरा धिकारीथाबो म्वूयेलवा म्बेकी

जन्म18 जुलाई 1918 
म्वेज़ो, केप प्रांत, दक्षिण अफ़्रीका
मृत्यु5 दिसम्बर 2013 (उम्र 95)
ह्यूटन, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ़्रीका
जन्म का नामरोलीह्लला मंडेला
राष्ट्रीयतादक्षिण अफ़्रीकी
राजनीतिक दलअफ्रीकन नेशनल कांग्रेस
जीवन संगीएवलिन नटोको मेस
(वि 1944–1957; तलाक)
विनी मदिकिज़ेला
(वि 1958–1996; तलाक़)
ग्राशा मैचल
(वि 1998–2013; मृत्युपर्यंत)
बच्चेमेडिका थेमबेकल मंडेला
मैकज़िव मंडेला
मैकगाथो लेवानिका मंडेला
मैकज़िव मंडेला
ज़ेनानी मंडेला
ज़िनज़िस्वा मंडेला
निवासह्यूटन एस्टेट, जोहानसबर्ग, गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका
शैक्षिक सम्बद्धतायूनिवर्सिटी ऑफ़ फोर्ट हेर
यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन एक्सटर्नल सिस्टम
यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ अफ्रीका
यूनिवर्सिटी ऑफ़ द विटवाटरस्रांड
धर्मईसाई (मेथोडिज़्म)
हस्ताक्षरनेल्सन मंडेला के हस्ताक्षर
जालस्थलwww.nelsonmandela.org
नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
अनुक्रम
1
प्रारम्भिक जीवन
प्रारम्भिक जीवनमंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ोईस्टर्न केपदक्षिण अफ़्रीका संघ में गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी के यहाँ हुआ था। वे अपनी माँ नोसकेनी की प्रथम और पिता की सभी संतानों में 13 भाइयों में तीसरे थे। मंडेला के पिता हेनरी म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे।[1] स्थानीय भाषा में सरदार के बेटे को मंडेला कहते थे, जिससे उन्हें अपना उपनाम मिला।[2] उनके पिता ने इन्हें 'रोलिह्लाला' प्रथम नाम दिया था जिसका खोज़ा में अर्थ "उपद्रवी" होता है। उनकी माता मेथोडिस्ट थी। मंडेला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से पूरी की। उसके बाद की स्कूली शिक्षा मेथोडिस्ट मिशनरी स्कूल से ली। मंडेला जब 12 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी।[3]राजनीतिक संघर्षसोवियत संघ में नेल्सन मंडेला पर जारी किया गया डाकटिकट
1941 में मंडेला जोहन्सबर्ग चले गये जहाँ इनकी मुलाकात वॉल्टर सिसुलू और वॉल्टर एल्बरटाइन से हुई। उन दोनों ने राजनीतिक रूप से मंडेला को बहुत प्रभावित किया। जीवनयापन के लिये वे एक कानूनी फ़र्म में क्लर्क बन गये परन्तु धीर-धीरे उनकी सक्रियता राजनीति में बढ़ती चली गयी। रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को दूर करने के उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1944 में वे अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये जिसने रंगभेद के विरूद्ध आन्दोलन चला रखा था। इसी वर्ष उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ मिल कर अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की। 1947 में वे लीग के सचिव चुने गये। 1961 में मंडेला और उनके कुछ मित्रों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चला परन्तु उसमें उन्हें निर्दोष माना गया।[3]5 अगस्त 1962 को उन्हें मजदूरों को हड़ताल के लिये उकसाने और बिना अनुमति देश छोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चला और 12 जुलाई 1964 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। सज़ा के लिये उन्हें रॉबेन द्वीप की जेल में भेजा गया किन्तु सजा से भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने जेल में भी अश्वेत कैदियों को लामबन्द करना शुरू कर दिया था। जीवन के 27 वर्ष कारागार में बिताने के बाद अन्ततः 11 फ़रवरी 1990 को उनकी रिहाई हुई। रिहाई के बाद समझौते और शान्ति की नीति द्वारा उन्होंने एक लोकतान्त्रिक एवं बहुजातीय अफ्रीका की नींव रखी।[3]1994 में दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस ने 62 प्रतिशत मत प्राप्त किये और बहुमत के साथ उसकी सरकार बनी। 10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। दक्षिण अफ्रीका के नये संविधान को मई 1996 में संसद की ओर से सहमति मिली जिसके अन्तर्गत राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारों की जाँच के लिये कई संस्थाओं की स्थापना की गयी। 1997 में वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गये और दो वर्ष पश्चात् उन्होंने 1999 में कांग्रेस-अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया।[3]विचारधारानेल्सन मंडेला बहुत हद तक महात्मा गांधी की तरह अहिंसक मार्ग के समर्थक थे। उन्होंने गांधी को प्रेरणा स्रोत माना था और उनसे अहिंसा का पाठ सीखा था।
व्यक्तिगत जीवनमंडेला के तीन शादियाँ कीं जिन से उनकी छह संतानें हुई। उनके परिवार में 17 पोते-पोती थे।[4] अक्टूबर 1944 को उन्होंने अपने मित्र व सहयोगी वॉल्टर सिसुलू की बहन इवलिन मेस से शादी की। 1961 में मंडेला पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया परन्तु उन्हें अदालत ने निर्दोष पाया। इसी मुकदमे के दौरान उनकी मुलाकात अपनी दूसरी पत्नी नोमजामो विनी मेडीकिजाला से हुई। 1998 में अपने 80वें जन्मदिन पर उन्होंने ग्रेस मेकल से विवाह किया।[3]मृत्यु5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के कारण मंडेला की हॉटन, जोहान्सबर्ग स्थित अपने घर में मृत्यु हो गयी। मृत्यु के समय ये 95 वर्ष के थे और उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनकी मृत्यु की घोषणा राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने की।[5]पुरस्कार एवं सम्मान
जोहनसबर्ग में स्थित नेल्सन मंडेला ब्रिज
दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से "राष्ट्रपिता" मानते थे।[6] उन्हें "लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक"[7], "राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता" के रूप में देखा जाता था।[8] 2004 में जोहनसबर्ग में स्थित सैंडटन स्क्वायर शॉपिंग सेंटर में मंडेला की मूर्ति स्थापित की गयी और सेंटर का नाम बदलकर नेल्सन मंडेला स्क्वायर रख दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कह कर बुलाया जाता है जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है।
नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को 'मंडेला दिवस' घोषित किया। 67 साल तक मंडेला के इस आन्दोलन से जुड़े होने के उपलक्ष्य में लोगों से दिन के 24 घण्टों में से 67 मिनट दूसरों की मदद करने में दान देने का आग्रह किया गया।[9] मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं:
  • प्रेसीडेंट मैडल ऑफ़ फ़्रीडम
  • ऑर्डर ऑफ़ लेनिन



Comments

Interactive Blogposts

29 Incredibly Useful Websites You Wish You Knew Earlier@yogendra

Share Pin it Tweet Share Email There are so many wonderful websites around, and it is difficult to know each and every one of them. The below list provides some of those websites that I find particularly helpful, even though they are not as famous or as prevalent as some of the big names out there. 1.  BugMeNot Are you bugged constantly to sign up for websites, even though you do not wish to share your email? If yes, then BugMeNot is for you. Instead of creating new logins, BugMeNot has shared logins across thousands of websites which can be used. . 2.  Get Notify This nifty little website tracks whether the emails sent by you were opened and read by the receiver. Moreover, it also provides the recipient’s IP Address, location, browser details, and more. 3.  Zero Dollar Movies If you are on a constant lookout of free full length movies, then Zero Dollar movies provides a collection of over 15,000 movies in multipl...

Email Problems

Email Problems Listen to the Entire Lesson "My email is getting full. I better delete some old mail." "I better save my emails to my hard drive so I can make some room in my inbox." "How do I request more storage space for my email account? I am constantly running out of space." "You're running out of email space too? I have the same problem at least once a month." "I hate getting the mail that I am running low on space." "I just started my job so I haven't received my email address yet." "My email account hasn't been created yet. They said I should receive it tomorrow." "I haven't received any emails in the last four hours. I think the server is down or something." "I think the exchange server is down. Is somebody taking a look at this problem?" "I can't send anything right now. Is anybody else having a problem with their email?" "It could be a network probl...